Congress: राहुल गांधी ने कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग की, बताया सामाजिक न्याय का महान योद्धा
- byShiv
- 16 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांशीराम को सामाजिक न्याय का महान योद्धा और बहुजन चेतना का मार्गदर्शक बताते हुए ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए खत लिखा है। वैसे यह रणनीति मायावती के वोट बैंक में सेंधमारी, बसपा के साथ भविष्य के गठबंधन के संकेत और सपा-बीजेपी के लिए एक नई चुनौती खड़ी कर सकती है।
आज जो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही है, एक समय में इसी यूपी में उसका एकछत्र राज हुआ करता था। उस दौर में कांग्रेस का सबसे मजबूत समीकरण ‘ब्राह्मण-दलित-मुस्लिम’ हुआ करता था, दलित समाज कांग्रेस का सबसे वफादार और कोर वोटर था, बाबू जगजीवन राम जैसे नेताओं के चेहरे पर दलित आंख मूंदकर हाथ के निशान पर मुहर लगाते थे।
यही वह दौर था जब यूपी की धरती पर कांशीराम का उदय हुआ, बामसेफ और ‘डीएस-4’ से होते हुए जब कांशीराम ने 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की, तो उन्होंने सीधा हमला कांग्रेस के उसी दलित वोट बैंक पर किया कांशीराम का नारा था- वोट हमारा, राज तुम्हारा, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा। कांशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को यह समझाया कि जो कांग्रेस उनसे वोट लेकर सत्ता चलाती है, वह असल में उन्हें सिर्फ एक वोट बैंक मानती है,. धीरे-धीरे दलित कांग्रेस से छिटकने लगा और हाथी की सवारी करने लगा। मायावती के सियासी उभार ने इस प्रक्रिया को पूरा कर दिया. दलित पूरी तरह बसपा के पाले में चला गया और कांग्रेस यूपी में ऐसी गर्त में गई कि आज तक वापसी के लिए छटपटा रही है।
pc- jansatta






