Gold Silver Price: त्योहारी सीजन से पहले गोल्ड सिल्वर में चमक, कीमतों में देखने को मिल रही तेजी

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन की शुरूआत दो दिनों के बाद होने जा रही हैं और इसक साथ ही बाजारों में सोने चांदी के दामों में तेजी देखेने को मिल रही है। गोल्ड-सिल्वर के रेट में आज 9 अक्टूबर को तेजी आई है, सोने का भाव एमसीएक्स पर 1555 रुपये उछलकर 151165 रुपये पर कारोबार कर रहा है, चांदी का कीमत 3184 रुपये उछलकर 224417 रुपये पर ट्रेड कर रही है।

सोने का भाव आज कितना है?
देश के बड़े शहरों में आज सोने की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,090 रुपये है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,49,560 रुपये में मिल रहा है। वहीं, अहमदाबाद और भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,37,140 रुपये और 24 कैरेट की दर 1,49,590 रुपये है। दूसरी ओर, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोना थोड़ा महंगा है। इन शहरों में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,240 रुपये और 24 कैरेट का रेट 1,49,690 रुपये दर्ज किया गया है।

चांदी का भाव

दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट है। 9 अक्टूबर की सुबह चांदी देश में 234900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। इस साल जनवरी में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी।

pc- thehansindia.com