Congress: राहुल गांधी ने कहा, पीएम मोदी गले मिलने को ही विदेश नीति समझते हैं, मेलोनी का नाम लेने पर भड़की भाजपा

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गले मिलने को ही विदेश नीति समझते हैं। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का नाम लेते हुए टिप्पणी की। अब राहुल गांधी और कांग्रेस नेता संदीप दिक्षित की टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने पलटवार किया है।

क्या कहा भाजपा ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुवार को बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, आपको लगता है कि राहुल गांधी जी की मानसिक स्थिति ठीक है? झारखंड के रांची में कांके इनके लिए ठीक जगह है। बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि, पीएम मोदी के लिए गले मिलना ही विदेश नीति है। इसके बाद उन्होंने मंच पर मौजूद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया। इस पर दीक्षित ने मजाक में पूछा, आप मुझे मेलोनी समझकर तो गले नहीं लगा रहे थे?

क्या है विवाद?
खबरों के अनुसार गुरुवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के पूर्ण अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री को विदेशी नेताओं से दोस्ती करने के बजाय देश के हित में काम करना चाहिए। ईरान से जुड़े संघर्ष का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि यदि भारत के नेतृत्व ने मौके का फायदा उठाया होता तो वह मध्यस्थता कर सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बजाय पाकिस्तान ने इसमें कदम रखा और प्रधानमंत्री मोदी यह सोचते रह गए कि ऐसा कैसे हो गया।

pc- navjeevan,india tv hindi,thehindu.com