Congress: राहुल गांधी ने कहा, हमारा वोट चुराया जा रहा, किसी भी हाल में चुपचाप सहन नहीं करेंगे
- byShiv
- 26 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से भाजपा पर और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हमारा वोट चुराया जा रहा है और हम इसे किसी भी हाल में चुपचाप सहन नहीं करेंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राहुल ने कहा कि मतदाता सूचियों से नाम हटाए गए, नियम-कानूनों तोड़े गए और सवाल पूछने वालों पर लाठियां चलाई गईं।
राहुल गांधी ने कहा कि अब इस बात का जवाब देश देगा। उन्होंने 1 नवंबर को रामलीला मैदान, नई दिल्ली में वोट बचाओ देश बचाओ जन मार्च और महारैली का आह्वान किया। राहुल ने कहा, छात्र, किसान, मजदूर, महिलाएं, युवा और व्यापारी, जिस-जिस को भी लोकतंत्र की चिंता है, वह इसमें जरूर शामिल हो, वोट आपका है, लड़ाई भी आपकी है।
इस बीच, इंडिया ब्लॉक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 30 अक्टूबर को पब्लिक इम्पीचमेंट करेगा। विपक्षी दल इस कार्यक्रम को मॉक संसद के रूप में आयोजित करेंगे। यह कार्यक्रम दिल्ली के होटल अशोक में होगा, जिसमें विपक्षी सांसद और प्रमुख नेता शामिल होने वाले हैं।
pc- nationalheraldindia.com






