Rajasthan: कांग्रेस का बड़ा प्लॉन, 1 नवंबर की रैली में 1 लाख कार्यकर्ताओं के जुटाने की तैयारी
- byShiv
- 26 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली कांग्रेस की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली के लिए राजस्थान कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी हैं। पार्टी ने राजस्थान से 1 लाख कार्यकर्ताओं को दिल्ली पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। इसको लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने जयपुर में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बैठक में रैली की तैयारियों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। वेणुगोपाल ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें कहा कि राजस्थान से लक्ष्य से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
कांग्रेस की ओर से 1 नवंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में 10 लाख लोगों के शामिल होने का दावा किया गया है। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि 1 नवंबर की दिल्ली रैली के बड़े नतीजे आने वाले समय में सामने आएंगे। कांग्रेस का दावा है कि रैली के जरिए वोट चोरी के मुद्दे को देशभर में उठाया जाएगा।
pc- news18






