India-Brazil: पीएम मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला को जीत पर दी बधाई, कहा- मिलकर काम करने के लिए उत्सुक

इंटरनेट डेस्क। ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने एक बार फिर चुनाव में जीत हासिल की है। उनकी जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है, पीएम मोदी ने कहा कि वह भारत और ब्राजील के बीच रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए लूला के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हैं।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मैं भारत-ब्राजील रणनीतिक साझेदारी को और गहरा और व्यापक बनाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्सुक हूं। हम साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में अपना सहयोग मजबूत करते रहेंगे।

ब्राजील के चुनाव प्राधिकरण के मुताबिक, लूला ने राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे दौर में फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया। लूला को 51.79 फीसदी वैध वोट मिले, जबकि फ्लावियो बोल्सोनारो को 48.21 फीसदी वोट मिले।

pc- news18