Crime: साली की शादी में पहुंचे जीजा ने मैरिज से पहले की कर दिया खेत में वो वाला कांड, घर वालों ने देख लिया सब कुछ...फिर जो...
- byShiv
- 16 May, 2026
इंटरनेट डेस्क। बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बभनगामा गांव में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां उस समय खुशी का माहौल मातम में बदल गया, जब साली की शादी में शामिल होने आए जीजा ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। घटना के बाद शादी समारोह में अफरातफरी मच गई और परिजनों के बीच चीख-पुकार। गंभीर रूप से झुलसे युवक को आनन-फानन में अमरपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्या था मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जख्मी युवक की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के भदरार गांव निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई है। वह अपनी साली की शादी समारोह में शामिल होने बभनगामा गांव आया हुआ था। बताया जा रहा है कि शादी की रस्में चल रही थीं और परिवार के लोग कार्यक्रम में व्यस्त थे। इसी दौरान युवक घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में चला गया और अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। कुछ देर बाद युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से झुलस चुका था। इसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल ले जाया गया।
नशे का आदी होने की बात आ रही सामने
परिजनों ने बताया कि युवक नशे का सेवन करता था। हालांकि उसने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में भी था, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
pc- news18 hindi





