Rajasthan: टीकाराम जूली का बड़ा आरोप, भाजपा की नेता द्वारा धमकाया जा रहा मतदाताओं को
- byShiv
- 05 Sep, 2026
इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में निकाय चुनाव होने जा रहे हैं और इसके साथ ही आरोप प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने शनिवार को भाजपा पर हमला बोला है, जूली ने कहा कि निकाय चुनाव में हार की आशंका से भाजपा बौखला गई है और राजनीतिक गुंडागर्दी और सत्ता के दुरुपयोग पर उतर आई है। सवाई माधोपुर जिले के बामनवास में एक बैठक के दौरान भाजपा की एक नेता द्वारा मतदाताओं को धमकाए जाने का वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने यह बात कही है।
क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आरोप लगाया कि बामनवास पंचायत समिति की प्रधान शशिकला मीणा ने भाजपा विधायक जितेंद्र गोठवाल, पार्टी प्रत्याशी राजेंद्र मीणा और खंडार प्रधान नरेंद्र चौधरी की मौजूदगी में लोगों को धमकी दी कि यदि उन्होंने भाजपा को वोट नहीं दिया तो उन्हें पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़ेंगे।
सत्ता के नशे में चूर है भाजपा
नेता प्रतिपक्ष जूली ने कहा कि यह लोकतंत्र नहीं, बल्कि सरकार के संरक्षण में की जा रही खुली राजनीतिक गुंडागर्दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा नेताओं ने लोकतंत्र को अपनी जागीर और सरकारी तंत्र को अपना राजनीतिक हथियार समझना शुरू कर दिया है।
pc- first india news






