Ukraine: जेलेंस्की ने रूस से अस्थायी युद्धविराम का रखा प्रस्ताव, नहीं करेंगे कोई हमला

इंटरेनट डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को रूस से अस्थायी युद्धविराम का प्रस्ताव रखा है। जानकारी के अनुसार यह प्रस्ताव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूतों के मॉस्को और कीव दौरे के दौरान लागू होगा। ट्रंप के दूत जारेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ शनिवार को मॉस्को और रविवार को कीव का दौरा करेंगे। वे रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए संभावित शांति समझौते पर चर्चा करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जेलेंस्की ने टेलीग्राम पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति की टीम से मिली जानकारी के अनुसार स्टीव विटकॉफ और जारेड कुशनर मॉस्को जाएंगे और रविवार को कीव आएंगे।

उन्होंने बताया कि यूक्रेनी राजनयिकों ने कीव दौरे की तैयारी के लिए बैठक की, जिसमें फैसला लिया गया कि रूसी हवाई क्षेत्र का सामान्य संचालन बनाए रखा जाएगा ताकि दूत सुरक्षित पहुंच सकें। जेलेंस्की ने कहा कि हमारी तरफ से कोई हवाई हमला नहीं होगा और रूस को भी इसका अनुकरण करना होगा। उन्हें इन वार्ताओं और अमेरिकी दौरे से जुड़ी लॉजिस्टिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक समय तक चुप्पी बनाए रखनी होगी।

pc- euractiv.com