Crime News: पत्नी के आंसूओं की पीछे थी बड़ी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर पति को हटाया रास्ते से, लेकिन कॉल रिकॉर्ड ने खोल दिए....
- byShiv
- 10 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के बीड जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, इस घटना की जब सच्चाई सामने आई तो लोगों की होश उड़ गए। जी हां यहां पति की मौत पर आंसू बहाने वाली पत्नी ही उसकी हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड निकली। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी।
क्या हैं पूरा मामला
खबरों की माने तो 1 जून को लिंबागणेश-अंजनवती रोड पर 27 साल के किरण बंडू सोनवणे नामक युवक का शव एक मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ मिला था। पहली नजर में यह सड़क हादसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने के निशान मिलने के बाद पुलिस को हत्या का शक हुआ। तकनीकी जांच और मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर पुलिस मृतक की पत्नी प्रियंका सोनवणे, उसके प्रेमी दशरथ परदेशी और उसके साथी धीरज येडे तक पहुंची।
पूछताछ में खुला राज
पूछताछ के दौरान सामने आया कि प्रियंका और दशरथ के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बताया गया कि किरण शराब का आदी था और वह अक्सर अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी दौरान प्रियंका और दशरथ के बीच नजदीकियां बढ़ीं, पति के रोज के अत्याचारों से तंग आकर और प्यार में अंधी हो चुकी प्रियंका और दशरथ ने करीब डेढ़ महीने पहले किरण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई और इसमें धीरज को भी शामिल कर लिया। 31 मई को आरोपियों ने किरण को सुनसान इलाके में ले जाकर रुमाल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद हत्या को हादसा का नाम देने के लिए शव को सड़क किनारे मोटरसाइकिल के नीचे दबाकर रख दिया। साजिश को छिपाने के लिए आरोपी धीरज ने अपनी गाड़ी से किरण का शव अस्पताल ले जाने का नाटक किया, जबकि प्रियंका घर में बैठकर रोने का ढोंग कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रही थी, ताकि किसी को उस पर शक न हो। हालांकि पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों के आधार पर पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया।
pc- live mint





