Crime News: प्रेमी जोड़े को कमरा दे महिला ने बनवाएं संबंध, चुपके से वीडियो बना करने लगी ब्लैकमेल, पुलिस ने किया...

इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो हैरान कर देगी। यहां 33 वर्षीय ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को महिला ने अपने घर पर बुलाया। इसके बाद उन्हें मिलने के लिए रूम दे दिया। कमरे में जब ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड मिल रहे थे तभी महिला ने उनका आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये मांग लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

हुआ क्या था
खबरों की माने तो ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि ग्राम धुर्वाकारी में रहने वाली रोशनी खूंटे से उसका परिचय है। महिला ने अपने बेटे के बर्थडे पर एक फरवरी को ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को बुलाया था। शाम को ड्राइवर वहां पहुंचा। उसकी गर्लफ्रेंड पहले से वहां पहुंच गई थी। ड्राइवर के पहुंचने से पहले ही अपने घर के सदस्यों को रोशनी खूंटे ने घर से बाहर भेज दिया था। ड्राइवर के आने पर बेटे से केक कटवाने के बाद महिला ने अपने घर में ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड को रूम देकर संबंध बना लो कहा।

किया गिरफ्तार
जब ड्राइवर रूम पर गया तो महिला ने बेड पर धुला हुआ बेडशीट डाल दिया। साथ ही खिड़की में परदे भी लगाए। इसके बाद ड्राइवर ने कमरे में अपनी गर्लफ्रेंड से संबंध बनाया। इसके कुछ देर बाद ड्राइवर और उसकी गर्लफ्रेंड अपने-अपने घर चले गए। बाद में महिला ने ड्राइवर के मोबाइल पर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक स्थिति में स्क्रीनशाट भेजकर बताया कि उसने वीडियो बना लिया है और उससे एक लाख रुपए मांग लिए। आखिरकार युवक ने पूरे मामले की शिकायत पचपेड़ी थाने में की। शिकायत पर पुलिस ने अवैध उगाही का मामला दर्ज किया और आरोपी महिला को गिरफ्तार किया।

pc- badimalikakhabar.com