DA Hike: रक्षा बंधन से पहले कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, सरकार करेगी डीए में बढ़ोतरी!

इंटरनेट डेस्क। मोदी सरकार अपने कर्मचारियों को रक्षा बंधन के मौके पर एक बड़ा गिफ्ट दे सकती है। इसको लेकर तैयारी चल रही है। जानकारी के अनुसार करीब एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों को इसका लाभ होने वाला है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स जुलाई 2025 में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

पिछली बार सरकार ने मार्च 2025 में डीए में 2 प्रतिशत की बढ़त की थी, जिससे यह 53 प्रतिशत से बढ़कर 55 प्रतिशत हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब उम्मीद की जा रही है कि इस बार जुलाई के लिए डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है, जो अक्टूबर 2025 तक कर्मचारियों के खाते में पहुंच सकती है।

यह बढ़ा हुआ भत्ता त्योहारी सीजन से पहले एक बड़ी राहत की तरह आएगा। हालांकि, अभी इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

pc- informalnewz.com