Delhi Elections 2025: दिल्ली में भाजपा को अपार बहुमत, केजरीवाल और सिसोदिया चुनाव हारे, शाम को मोदी जाएंगे भाजपा कार्यालय

इंटरनेट डेस्क। दिल्ली के विधानसभा चुनावों में इस बार जनता ने दिल खोलकर भाजपा को वोट किया है। भाजपा को यहा बहुमत मिल गया है, 70 में से 48 सीटों पर भाजपा अभी आगे चल रही है। अभी तक सामने आए रुझान में बीजेपी को बंपर बहुमत मिला है। दिल्ली के रुझानों पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। आज शाम 7.30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

वहीं मीडिया रिपोटर्स की माने तो नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल चुानव हार गए है। वहीं डिप्टी सीएम रहेे मनीष सिसोदिया भी चुना हार गए है। केजरीवाल 1200 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा से चुनाव हारे है।  केजरीवाल शुरुआती समय में काफी देर तक पीछे चल रहे थे, लेकिन काउंटिंग के दूसरे घंटे में उन्होंने बढ़त बनाई। लेकिन वो चुनाव हार गए है। इसके साथ ही जंगपुरा में मनीष सिसोदिया हार गए हैं।

रुझानों के अनुसार भाजपा देश की राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में आती नजर आ रही है। दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है, ज्यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है।

pc- tv9, ndtv, naya india