Delhi: अब जंतर मंतर पर नहीं कर सकेंगे धरना प्रदर्शन, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला, 3 नई जगहों के दिए नाम
- byShiv
- 12 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। सीजेपी के लिए धरना प्रदर्शन के लिए सबसे बड़ी जगह रहा जंतर-मंतर अब केवल घूमने की जगह रह गया है। यहां लगातार हो रहे प्रदर्शनों के कारण अब दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है, बताया जा रहा हैं कि अब जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन नहीं हो सकेगा। यह फैसला गृह मंत्रालय ने लिया है, दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों से ये फैसला लिया है। धरना-प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस ने अब तीन नए स्थान चुने हैं। ये तीन स्थान हैं- 1 रामलीला मैदान, 2- बुराडी मैदान और 3- सीबीडी ग्राउंड।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गृह मंत्रालय ने एक कमेटी बनाई थी ताकि नागरिक अधिकारों की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों को एक उचित स्थान दिया जा सके, जहां वे प्रदर्शन कर सकें। इस कमेटी की सिफारिश पर जंतर-मंतर को अब प्रोटेस्ट साइट से डिनोटिफाई कर दिया गया है। यानी कि अब जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं किया जा सकेगा।
इसके बदले में प्रोटेस्ट के जो नए साइट हैं वे हैं रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड है इन दिनों जगहों पर अब धरना प्रदर्शन और आंदोलन किया जा सकेगा। दिल्ली पुलिस के अनुसार इन तीन जगहों पर प्रदर्शन और धरना आयोजित करने के लिए डिटेल एसओपी अलग से जारी करेगी। ये 28 अप्रैल 2022 को जारी आदेश में आंशिक सुधार है।
pc- jaypeehotels.com, news18






