Rajasthan: अतर सिंह हत्या मामला, गहलोत ने कहा- सीएम के गृह जिले में पूर्व विधायक की हत्या प्रदेश में कानून-व्यवस्था चरमरा जाने के सबूत है

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या हो गई। यह राजस्थान में कानून-व्यवस्था के पूरी तरह चरमरा जाने का सबूत है। जब एक पूर्व विधायक को दिनदहाड़े 70-80 लोग घेरकर मार दें, तो आम आदमी का तो राम ही रखवाला है इस राज में।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो गहलोत ने कहा कि यह विवाद करीब दो साल से चल रहा था। दो साल तक पुलिस और प्रशासन क्या करता रहा? जब चेतावनी साफ थी, तब कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यह हत्या पुलिस-प्रशासन की नाकामी का नतीजा है। जिस सरकार में अपने ही पूर्व विधायक सुरक्षित नहीं, वह जनता को सुरक्षा का भरोसा कैसे दे सकती है?

इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस इस संबंध में कहा कि भरतपुर में पूर्व विधायक अतरसिंह भड़ाना  की लाठी-पत्थरों से पीटकर हत्या की घटना अत्यंत दुःखद और प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। राजस्थान में जब पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, आम आदमी की सुरक्षा की गारंटी कौन देगा?

pc- first india, sj