Dhurandhar 2: सिनेमाघरों में गदर काट रही धुरंधर 2, लेकिन पाकिस्तानियों को नहीं आ रही...कहा इस फिल्म से ज्यादा....
- byShiv
- 23 Mar, 2026
इंटरेनट डेस्क। सिनेमाघरों में इस समय एक ही नाम छाया हुआ हैं और वो हैं धुरंधर फिल्म का। पहले पार्ट के बाद दूसरा पार्ट भी सिनेमाघरों में गदर काट रहा हैं, फिल्म ने चार दिनों 450 करोड़ रुपए कमा लिए है। लेकिन पाकिस्तान के लोगों को ये मूवी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई है और उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की इस धुरंधर द रिवेंज को घटिया फिल्म करार दिया है।
इतना ही नही बौखलाए पाकिस्तानियों ने इस मूवी का रिव्यू अपने अंदाज में किया है। साथ ही धुरंधर पार्ट 1 में रहमान डकैत बनने वाले एक्टर अक्षय खन्ना को लेकर शॉकिंग रिएक्शन दिया है।
इतना ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में जिन पाकिस्तानियों के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उन्होंने धुरंधर द रिवेंज को यूनाइटेड किंगडम यानी यूके में देखा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पाकिस्तानी फैमिली का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जो रणवीर सिंह की फिल्म को घटिया और थर्ड क्लास बता रहे हैं। वो कह रहे हैं इससे से ज्यादा घटिया और थर्ड क्लास फिल्म कभी नहीं देखी।
pc- 123telugu.com






