Entertainment
Dhurandhar 2: हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होने जा रहा हैं धुरंधर 2 का ट्रेलर
- byShiv
- 06 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने धुरंधर देखी हैं तो अब धुरंधर 2 देखने को तैयार हो जाओं। जी हां आदित्य धर ने बॉलीवुड की फिल्मों को लेकर फैंस के बीच एक बार फिर से नई उम्मीद सी जगा दी है। पिछले कुछ दिनों से हर कोई ये कयास लगा रहा था कि धुरंधर 2 का ट्रेलर जल्द आने वाला है।
धुरंधर 2 जिसका नाम धुरंधर द रिवेंजश् रखा गया है, उसके ट्रेलर का इंतजार काफी समय से हो रहा है। पहले कहा जाने लगा कि ट्रेलर 3 मार्च को होली के मौके पर आएगा, लेकिन फिर मेकर्स ने तय किया कि इसे 6 मार्च को रिलीज किया जाएगा। बीती 5 मार्च से हर तरफ सिर्फ यही चर्चा थी कि धुरंधर 2 का ट्रेलर आएगा और सभी को हैरान कर देगा।
मगर अब खुद मेकर्स की तरफ से ट्रेलर को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है। धुरंधर 2 का ट्रेलर आज 6 मार्च को नहीं, बल्कि 7 मार्च को सुबह 11.01 मिनट पर रिलीज किया जाएगा।
pc- livemint.com






