Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 का टीजर हुआ आउट, दमदार लुक देख आप भी रह जाएंगे...

इंटरनेट डेस्क। धुरंधर का फर्स्ट पार्ट देख चुके हैं तो आपके लिए काम की खबर है। जी हां रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का टीजर सामने आ चुका है। 3 फरवरी मंगलवार को ही रणवीर सिंह ने पोस्ट शेयर कर फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया था। अपनी पोस्ट में ही उन्होंने जानकारी दी थी फिल्म का टीजर 12.12 पर जारी किया जाएगा। अब टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस इस पर प्यार लुटा रहे हैं।

इस मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ का धमाकेदार टीजर लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है। रणवीर सिंह का टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है। ‘धुरंधर 2’ जिसे ‘धुरंधर द रिवेंज’ कहा जा रहा है उसका पोस्टर आउट के बाद अब फिल्म का टीजर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है।

आदित्य धर के निर्देशन में बन रही ‘धुरंधर 2’ के टीजर का लोगों को बेसब्री से इतंजार था। क्योंकि 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई ‘धुरंधर 1’ ने भारतीय सिनेमा के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

pc- abp live