Entertainment
Emraan Hashmi: कानूनी पचड़े में फंसी इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म, हो सकती हैं...
- byShiv
- 03 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर हक फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। फेमस शाह बानो बेगम केस से इंस्पायर्ड इस फिल्म पर शाह बानो के कानूनी वारिसों ने रोक लगाने की मांग की है। इसके लिए इंदौर हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की गई है।
शाह बानो के परिवार के सदस्यों ने अपने वकील तौसीफ वारसी के माध्यम से दायर याचिका में दावा किया है कि यह फिल्म मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को आहत करती है। साथ ही शरीयत कानून को महिलाओं के प्रति पक्षपाती रूप में दिखाती है।
इंदौर हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जल्द ही होने की संभावना है, फिल्म मेकर्स की ओर से हितेश जैन, परीणाम लॉ, और अमीत नाइक अदालत में पक्ष रख रहे हैं। इस बीच, फिल्म का ट्रेलर दर्शकों द्वारा सराहा गया है और फिल्म को लेकर लोगों में काफी रुचि है।
pc-thestatesman.com






