Business
EPFO: जल्द होने वाली हैं ईपीएफओ की नई मोबाइल एप तैयार, अब यूपीआई से निकलेगा पीएफ का पैसा
- byShiv
- 10 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार का बजट का आ चुका हैं और उसके साथ ही कई नए प्रावधान भी सामने आ चुके है। अब नई खबर यह हैं कि केंद्र सरकार मार्च के अंत तक कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का नया मोबाइल ऐप लॉन्च कर सकती है। इस ऐप के जरिए ईपीएफओ सब्सक्राइबर्स यूपीआई के माध्यम से सीधे पीएफ का पैसा निकाल सकेंगे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इससे जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, यह नया ऐप मौजूदा उमंग एप से अलग होगा। इसे सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट से लिंक किया जाएगा। इसके अलावा यह भीम और अन्य यूपीआई ऐप्स से भी जुड़ा रहेगा, ताकि ट्रांजैक्शन आसान हो सके।
एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, इस नए सिस्टम में ईपीएफओ अकाउंट से पैसा पहले सीधे सब्सक्राइबर के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होगा। इसके बाद उसी रकम को यूपीआई के जरिए निकाला जा सकेगा।
PC- PAYTM





