Entertainment
Film Emergency: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को मिला सेंसर सर्टिफिकेट, रिलीज डेट को लेकर ये बात आई सामनेे
- byShiv
- 18 Oct, 2024
By shiv sharma
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा की सांसद कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को सेंसर बोर्ड की और से क्लीनचिट मिल गई है और ये फिल्म अब रिलीज के लिए तैयार है। काफी समय से कंगना की फिल्म विवादों में फंसी हुई थी और इसी कारण इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई थी।
लेकिन अब रिलीज का रास्ता खुल गया है। एक्ट्रेस ने जानकारी दी कि उनकी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है। हालांकि अभी फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक्ट्रेस कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा- हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है, हम जल्द फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान करेंगे। आपके धैर्य और सपोर्ट की मैं आभारी हूं।
PC- bookmyshow.com






