Film Mirzapur: कालीन भैया और गुड्डू पंडित दिखेगी अब बड़े पर्दे पर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म मिर्जापुर
- byShiv
- 05 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर मिर्जापुर वेब सीरीज देख चुके हैं तो अब आपको यह बड़े पर्दे पर दिखाई देगी। जी हां अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सल एंटरटेनमेंट भारत की सबसे बड़ी और फैन-फेवरेट फ्रैंचाइजी ‘मिर्जापुर’ को पहली बार सिनेमाघरों में ला रहे हैं। यह फिल्म मिर्जापुर यूनिवर्स की एक अनसुनी कहानी दिखाएगी।
एक्सल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। जबकि कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है जो 4 सितंबर है।
मेकर्स ने मिर्जापुर द मूवी की थिएट्रिकल रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है, जो 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के कालीन भैया, अली फजल के गुड्डू पंडित के साथ-साथ दिव्येंदु के मुन्ना भैया की भी वापसी हो रही है। पहली बार मिर्जापुर की कल्ट कहानी सिनेमाघरों में उतरेगी और इस तरह से अपने फैंस को एक जबरदस्त बिग-स्क्रीन अनुभव देने वाली है।
pc- financialexpress.com






