Ganesh Chaturthi 2026: जाने आज गणेश चतुर्थी पर क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, यह रही पूरी विधि

इंटरनेट डेस्क। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आज भगवान गणेश का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। चतुर्थी का आरंभ 14 सितंबर को सुबह 7.07 मिनट से हो चुका है। गणपति स्थापना के लिए दिन में 11.14 बजे से दोपहर 1.29 बजे तक का समय अति शुभ रहेगा। 

स्थापना व पूजन विधि
घर के ईशान कोण में लकड़ी की चौकी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। अक्षत से अष्टदल बनाकर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। उनके समक्ष जल से भरा कलश रखें, जिसमें आम के पत्ते, सुपारी, सिक्का डालकर ऊपर नारियल रखें। गंगाजल छिड़ककर स्थान पवित्र करें। इसके बाद केसर, चंदन, हल्दी, अक्षत से तिलक कर लाल-पीले वस्त्र, पुष्पमाला, जनेऊ व आभूषण धारण कराएं। साथ ही बप्पा को मोदक, लड्डू, फल, मेवे और हरा नारियल अर्पित करें। पूजा के दौरान ओम गं गणपतये नमः, श्री गणेश अथर्वशीर्ष, गणेश चालीसा और 108 नामों का पाठ करना विशेष फलदायी माना गया है। 

कैसे होनी चाहिए भगवान गणेश की प्रतिमा
सार्वजनिक जगहों पर जैसे पंडालों में गणेश स्थापना के लिए भगवान गणपति की मूर्ति मिट्टी से बनी हुई होनी चाहिए। घर और अपने व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भगवान गणेश की मूर्ति मिट्टी के अलावा सोने, चांदी, स्फटिक और अन्य चीजों से बनी मूर्ति रख सकते हैं।

pc- acharyakaushikjimaharaj.com