General Naravane: पेंगुइन पब्लिकेशन का बयान, किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है, कानूनी विकल्प अपनाएंगे

इंटरनेट डेस्क। भारतीय थल सेना के पूर्व प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर लोकसभा में राहुल गांधी ने एक दावा किया था और उसके बाद से ही हलचल जारी है। अब नया मामला यह सामने आया हैं कि बुक पब्लिशिंग कंपनी पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोमवार को एक स्पष्टीकरण जारी किया। पब्लिकेशन ने साफ किया कि यह किताब अभी प्रकाशित नहीं हुई है और न ही इसका कोई प्रिंट, डिजिटल या अन्य किसी भी रूप में सार्वजनिक वितरण किया गया है।

क्या कह रहा पब्लिकेशन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशन का एकमात्र अधिकार उसी के पास है, पेंगुइन पब्लिकेशन ने अपने बयान में कहा, हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि पुस्तक अभी प्रकाशन प्रक्रिया में नहीं गई है। किताब की कोई भी प्रति- चाहे वह प्रिंट हो, डिजिटल हो या किसी अन्य रूप में, पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया द्वारा प्रकाशित, वितरित, बेची या सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं कराई गई है।

कानूनी कार्रवाई के लिए कहा
जानकारी के अनुसार पेंगुइन पब्लिकेशन ने यह भी कहा कि यदि किताब की कोई प्रति, पूरी या आंशिक रूप से, प्रिंट, पीडीएफ, डिजिटल या किसी अन्य फॉर्मेट में ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है, तो वह उसके कॉपीराइट का उल्लंघन है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए. कंपनी ने अवैध और अनधिकृत प्रसार के खिलाफ सभी कानूनी विकल्प अपनाने की बात भी कही है। पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का यह स्पष्टीकरण दिल्ली पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद आया है।

pc- aaj tak,swarajyamag.com