Gold Silver Price: सोने चांदी के भावों में उतार चढ़ाव का दौर जारी, लेने जा रहे हैं तो जान ले कीमत
- byShiv
- 21 Jul, 2026
pc- mathrubhumi.com
इंटरनेट डेस्क। कच्चे तेल की कीमत में भारी उछाल के बावजूद सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। पश्चिम एशिया में संकट बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई है। इससे डॉलर की मांग बढ़ी है लेकिन डॉलर इंडेक्स में मामूली गिरावट आई है। इससे सोने और चांदी की कीमत में तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में 700 रुपये से अधिक तेजी आई जबकि चांदी की कीमत 4,000 रुपये से ज्यादा उछला है।
एमसीएक्स पर 5 अगस्त की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,40,906 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। आज यह 141649 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 743 रुपये की तेजी के साथ 1,41,649 रुपये तक उछला। इसी तरह 4 सितंबर वाली चांदी भी 2,16,403 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और आज 2,19,199 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 2,20,408 रुपये तक उछली।
सर्राफा कीमत
सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में तेजी आई है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक शुरुआती कारोबार में 24 कैरेट वाला सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 143460 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। 22 कैरेट वाले सोने की कीमत में 150 रुपये की तेजी आई है और यह 1,31,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 18 कैरेट वाला सोना 120 रुपये ऊपर 1,07,590 रुपये पर पहुंच गया है। चांदी भी 5,000 रुपये ऊपर 2,35,000 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
विभिन्न शहरों में सोने की कीमत
| चेन्नई | ₹14,346 | ₹13,150 | ₹10,965 |
| मुंबई | ₹14,346 | ₹13,150 | ₹10,759 |
| दिल्ली | ₹14,361 | ₹13,165 | ₹10,774 |
| कोलकाता | ₹14,346 | ₹13,150 | ₹10,759 |
| बेंगलुरु | ₹14,346 | ₹13,150 | ₹10,759 |
| हैदराबाद | ₹14,346 | ₹13,150 | ₹10,759 |
| केरल | ₹14,346 | ₹13,150 | ₹10,759 |
| पुणे | ₹14,346 | ₹13,150 | ₹10,759 |
| वडोदरा | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,764 |
| अहमदाबाद | ₹14,351 | ₹13,155 | ₹10,764 |
| जयपुर | ₹14,361 | ₹13,165 | ₹10,774 |
| लखनऊ | ₹14,361 | ₹13,165 | ₹10,774 |






