Gold Silver Price: सोने चांदी के आज के नए रेट आए सामने, लेने जा रहे हैं तो फिर मिलेंगे इस भाव में
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। सोने और चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव के दौर के बीच में नए भाव सामने आए है। आज 31 जुलाई को दोनों कीमती मेटल्स के दाम में गिरावट दर्ज की गई। एमईएक्स पर सोना 653 रुपये टूटकर 1,42,579 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 1,076 रुपये की गिरावट के साथ 2,18,891 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
आज सोने का भाव कितना?
31 जुलाई को भारत के सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 14,434 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,231 रुपये प्रति ग्राम और 18 कैरेट सोने का रेट 10,826 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 14,449 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,246 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 10,841 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया। मुंबई में 31 जुलाई को मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 14,434 रुपये प्रति ग्राम, 22 कैरेट का 13,231 रुपये और 18 कैरेट सोने का रेट 10,826 रुपये प्रति ग्राम रहा।
आज चांदी का भाव
वहीं भारत में चांदी के भाव बढ़े हैं। यह लगभग ₹2,19,750 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
pc- goodreturns.in






