Gold Silver Price: सोने चांदी के भाव में उतार चढ़ाव जारी, राजस्थान में चांदी 4 तो सोना 2हजार रुपए हुआ सस्ता

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन खत्म हो जाने के बाद भी सोना और चांदी के भाव आसमान को छू रहे है। हालांकि अभी शादियों का सीजन चल रहा हैं और ऐसे में सोना चांदी के भाव में आग सी लगी हुई है। हर दिन भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 6670 रुपये बढ़कर 2.67 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 110 रुपये बढ़कर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

राजस्थान में गिरे दाम
राजस्थान के सराफा बाजार में शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया है। बीते कुछ समय से रिकॉर्ड ऊंचाई को छू रहे सोने और चांदी की कीमतों में एक ही दिन में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान सराफा एसोसिएशन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चांदी की कीमतों में ₹4,000 प्रति किलो की बड़ी कटौती देखी गई है। वहीं, सोना भी ₹2,000 प्रति 10 ग्राम तक फिसल गया है। शुक्रवार को आई इस गिरावट के बाद राजस्थान में शुद्ध चांदी की कीमत अब ₹2,51,900 प्रति किलो के स्तर पर आ गई है। वहीं, जेवराती चांदी (18 कैरेट) का भाव ₹25,500 दर्ज किया गया है।

सोने की बात करें तो 24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹1,54,900 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, 23 कैरेट जेवराती सोने का भाव ₹1,48,705 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,500 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

pc- businesstoday.in