Gold Silver Price Today: राजस्थान में सोना चांदी के भावों में भारी गिरावट, चांदी 27 हजार तो सोना 7 हजार तक हुआ सस्ता

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में शादियों के सीजन में सोना चांदी का भाव आसमान छू रहा हैं, लेकिन सर्राफा बाजार में लगातार कई दिनों तक तेजी दिखने के बाद शुक्रवार को सोना और चांदी के दामों में गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को उछाल के बाद शुक्रवार को बाजार में नरमी आई, जिससे ग्राहकों और निवेशकों को कुछ राहत मिली है। चांदी में करीब ₹27,000 प्रति किलो तक की गिरावट आई है, जबकि सोने के दाम में भी लगभग ₹6,900 प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है।

राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुक्रवार को शुद्ध चांदी का भाव घटकर ₹2,60,700 प्रति किलो पर पहुंच गया।18 कैरेट चांदी की कीमत ₹2,59,200 रही। वहीं 24 कैरेट सोना ₹1,60,100 प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया, 23 कैरेट जेवराती सोना ₹1,53,700 और 22 कैरेट सोना ₹1,47,300 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा।

राजस्थान के प्रमुख शहरों में भी गिरावट का असर साफ नजर आया। राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी का भाव घटकर लगभग ₹2,67,000 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,62,000 प्रति 10 ग्राम के आस-पास रहा।

pc- english.bombaysamachar.com