Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में चांदी सोने में चांदी के भावों में बड़ी गिरावट, चांदी 8 हजार तो सोना 2500 रुपए फिसला
- byShiv
- 03 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सर्राफा बाजार में फिलहाल अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि शादियों का सीजन एक बार फिर से शुरू होने वाला है। लेकिन सर्राफा बाजार में शुक्रवार को अचानक गिरावट देखने को मिली। गुरुवार को जहां सोना-चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल आया था, वहीं शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत में करीब 8000 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी करीब 2500 रुपए सस्ता हो गया।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुद्ध चांदी की कीमत गिरकर करीब 2,24,600 रुपए प्रति किलो के आस-पास आ गई है। वहीं सोने की कीमतों में भी कमी आई है और 24 कैरेट सोना करीब 1,46,600 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा 23 कैरेट और 22 कैरेट सोने के दामों में भी समान रूप से गिरावट दर्ज की गई है।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
अगर राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में चांदी का भाव घटकर करीब 2,32,000 रुपए प्रति किलो रह गया, जबकि 24 कैरेट सोना करीब 1,49,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं जोधपुर में चांदी 2,31,500 रुपए और सोना करीब 1,48,500 रुपए दर्ज किया गया।
pc- outlookmoney.com






