Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में सोने चांदी के भावों में बड़ा उछाल, चांदी 9 हजार तो सोना 3 हजार तक हुआ महंगा
- byShiv
- 02 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत हो चुकी हैं और इसके साथ ही सर्राफा बाजार में एक बार फिर तेजी का रुख देखने को मिला है। गुरुवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि चांदी की कीमत में एक ही दिन में करीब 9000 रुपए का उछाल आया, जबकि सोना भी करीब 3000 रुपए महंगा हो गया।
बढ़ गए भाव
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, शुद्ध चांदी की कीमत 2,32,600 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव 2,31,200 रुपए रहा। वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोना 1,49,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना 1,43,135 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,37,170 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
अगर राजस्थान के प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी का भाव 2,40,000 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोना 1,52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं जोधपुर में चांदी 2,39,500 रुपए और सोना 1,51,000 रुपए दर्ज किया गया।
pc- outlookbusiness.com






