Guruvar ke upay: आप भी चाहते हैं तरक्की तो गुरूवार के दिन करें ये उपाय, कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा असर...
- byShiv
- 13 Nov, 2025
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में हर भगवान के लिए सप्ताह का हर दिन फिक्स है। ऐसे में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित है। इस दिन किए गए विशेष कुछ खास उपाय भाग्य के दरवाजे खोलते हैं, बल्कि करियर, नौकरी और आर्थिक स्थिति में भी उन्नति लाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति श्रद्धा और आस्था से गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करता है, उसके जीवन से दरिद्रता और बाधाएं दूर हो जाती हैं, तो जानते हैं आज कुछ उपाय।
जान ने गुरूवार के उपाय
पीले वस्त्र धारण करें
गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है, यह रंग भगवान विष्णु और बृहस्पति देव दोनों को प्रिय है।
जाप करें
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, भगवान विष्णु के मंदिर या घर में उनकी मूर्ति/तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं, उन्हें पीले फूल, हल्दी, चने की दाल और गुड़ अर्पित करें।
करें मंत्र का जाप
इस दिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ या ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
विष्णु चालीसा या सहस्रनाम का पाठ
पूजा के दौरान विष्णु चालीसा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत फलदायी होता है, इससे भगवान शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
pc- jagran.com






