Hardik Pandya: क्रिकेटर हार्दिक पंड्या फंस सकते हैं पुलिस केस में, इस मामले में एफआईआर की हो रही मांग

इंटरनेट डेस्क। भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के बाद एक नए विवाद में घिर गए हैं। पुणे के एक वकील ने उनके खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे के वकील वाजिद खान ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि अहमदाबाद में भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद मैदान पर जश्न के दौरान पंड्या ने तिरंगे को अपने शरीर पर लपेट लिया और कथित तौर पर आपत्तिजनक व्यवहार किया। शिकायत में कहा गया है कि यह कृत्य राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा के खिलाफ है।

यह शिकायत पुणे के शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में दी गई है, पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को पुष्टि की कि वकील वाजिद खान की ओर से आवेदन जमा कराया गया है, हालांकि मामले में अभी विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है।

pc- ndtv sports