Haryana: प्रेमिका के साथ होटल में आधी रात प्रेमी ने किया कुछ ऐसा की बेचारी की निकल गई...शादी शुदा होने के बाद भी आई थी....
- byShiv
- 03 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। हरियाणा के बल्लभगढ़ में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर पहुंचा और होटल में ठहर गया। इसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ की हड़कंप मच गया। हालात ऐसे बदले की पुलिस को तक आना पड़ा। बताया जा रहा हैं कि होटल के एक कमरे में महिला की लाश मिली। बल्लभगढ़ में मथुरा रोड पर स्थित होटल के कमरे में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की जान ले ली और मौके से फरार हो गया। जानकारी के लिए बता दें कि युवक ने महिला का गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। महिला और युवक शनिवार सुबह होटल पहुंचे थे और खुद को एक दूसरे की पति-पत्नी बताया।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जब काफी देर तक कोई कमरे से बाहर नहीं आया तो देर रात होटल का एक कर्मचारी कमरे में पहुंचा और पाया कि महिला बिस्तर पर बेहोश पड़ी है, जबकि उसके साथ आया आदमी वहाँ मौजूद नहीं है। बता दें कि मृतक महिला की पहचान बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया गांव की रहने वाली 35 साल की चांदनी के रूप में हुई है। होटल के रिकॉर्ड में उसके साथ आए युवक का नाम शेखर लिखा है। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, दोनों सुबह करीब 10 बजे पहुंचे और दिन भर कमरे में ही रहे। दोपहर में वो बाहर से खाना लाए थे।
लड़के की तलाश में पुलिस
वहीं जब कर्मचारी के कमरे में पहुँचने के बाद महिला नहीं उठी तो उसने मैनेजर और दूसरे स्टाफ को इस बात की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस महिला को सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं महिला के गर्दन पर निशान मिले है।
शादीशुदा थी महिला
खबरों की माने तो महिला पलवल के गदपुरी में किराए पर अकेली रहती थी और मेहनत-मजदूरी करती थी। उसका पति बेंगलुरु में काम करता है और बच्चे गांव में रहते हैं। शेखर भी मूल रूप से बिहार के मुंगेर का रहने वाला है, उसका लोकल घर कहां है, यह पता नहीं है।
pc- bustle.com






