Health Tips: सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है दालचीनी का दूध, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

इंटरनेट डेस्क। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और कैल्शियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मिलते है। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। दालचीनी को दूध में मिलाकर सेवन करने से सेहत को ज्यादा ही लाभ मिलता है। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में मिलते हैं। 

इसी कारण दालचीनी वाला दूध हमें कई प्रकार की परेशानियों से बचाने में उपयोगी है। इसे पीने से ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी बीमारियों से बचाव करने में सहायता मिलती है। इसे पीने से पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। दालचीनी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को को बढ़ाकर हमें कई बीमारियों से बचाते हैं। इसे रात को पीकर सोने से नींद अच्छी आती है।

 गैस, कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। वहीं ये दूध वजन कम करने में भी बहुत ही उपयोगी है। हार्ट हेल्थ के लिए भी ये दूध फायदेमंद होता है। आपको आज से इस दूध को पीना खुरू कर देना चाहिए।

PC: indiatv
Disclaimer: This content has been sourced and edited from jagran