Lifestyle
Health Tips: सर्दियों में बड़े काम आता हैं शहद, कई बीमारियों में मिलेगा फायदा
- byShiv
- 24 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। आयुर्वेद में शहद को एक दवाई के रूप में जाना जाता है और सबसे बड़ी बात की यह आपके लिए एक प्राकृतिक मिठास है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपको कई गंभीर समस्याओं से भी बचाता है। यह वजन कम करने के साथ कई बीमारियों को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है।
खांसी में
आपको या घर में किसी को भी खांसी हो रही है तो आप शहद का सेवन कर सकते है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो खांसी को शांत करने में मदद करते है। एक चम्मच शहद में हल्दी और थोड़ा सा अदरक का रस मिलाकर लेने से आपको फायदा मिलता है।
हृदय स्वास्थ्य में
इसके साथ ही आप एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर शहद को दिल की सेहत के सुधार के लिए भी काम में ले सकते है। इसमें मौजूद प्रोपोलिस कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है।
pc- amar ujala






