Health Tips: दिवाली के बाद बढ़ जाती हैं लोगों में ये परेशानियां, इस तरह से रखें खुद को स्वस्थ

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार अब समाप्त होने की और है। भैया दूज के साथ ही यह पर्व संपन्न हो जाएगा। लेकिन दीपावली के बाद मौसम में बदलाव, बढ़ता वायु प्रदूषण और खान-पान की अनियमित आदतों के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिलती हैं। इस दौरान सांस संबंधी समस्याओं, एलर्जी, वायरल संक्रमण और पाचन संबंधी परेशानियों के मामलों में बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में जानते हैं दीपावली के बाद किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

सांस संबंधी समस्याएंः दीपावली के दौरान पटाखों से निकलने वाला धुआं और प्रदूषित हवा सांस की नलियों में सूजन और जलन पैदा कर सकती है। इसके कारण खांसी, गले में खराश, सांस फूलना, सीने में जकड़न और अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं।

पाचन संबंधी समस्याएंः त्योहारों के दौरान अधिक तला-भुना, मसालेदार और मीठा भोजन खाने से एसिडिटी, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

ब्लड प्रेशर: त्योहारों के दौरान खान-पान और सोने-जागने की दिनचर्या बिगड़ने से डायबिटीज और हाइपरटेंशन के मरीजों का ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। नियमित दवाएं लेने और समय-समय पर इनकी जांच करते रहने की जरूरत है।

pc- mhone.in