Health Tips: मानसून के मौसम सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती हैं उड़द दाल

इंटरनेट डेस्क। मानसून के मौसम में लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ जाता है। इसी कारण इस मौसम में लोगों को अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखना होता है। बारिश के मौसम में नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने के कारण पाचन तंत्र पर पड़ता है। 

आज हम हम आपको एक दाल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जो मानसून के मौसम में सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। ये उड़द की दाल है, जो पौष्टिक और प्रोटीन से भरपूर होती है। हालांकि ये शरीर में भारी मानी जाने वाली दालों में शामिल है। 

बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ने के कारण कई लोगों का पाचन तंत्र सामान्य दिनों की तुलना में थोड़ा कमजोर होने के कारण इस दाल का पचा पाना मुश्किल हो जाता है। इसी कारण मानसून के मौसम में उड़द दाल का ज्यादा सेवन करने से पेट में गैस, अपच, पेट फूलना और भारीपन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

PC: tradeindia