Himachal: आर्थिक संकट में घिरी सुक्खू सरकार, सीएम ने कह दी अब ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। हिमाचल में सरकार के सर पर आर्थिक संकट आ गया हैं और चर्चा तो यह हैं की हिमाचल के इतिहास में पहली बार सरकारी कर्मचारियों को वेतन महीने की पहली तारीख को नहीं मिला है। वैसे तो खबर यह भी की कर्मचारियों को मंगलवार को भी वेतन नहीं मिला।

राज्य में वर्तमान आर्थिक संकट के कारण यह स्थिति पैदा हुई है।  माना जा रहा है कि कर्मचारियों को वेतन के लिए अब 5 सितंबर तक इंतजार करना होगाफ। केंद्र से रिवेन्यू डिफिसिट ग्रांट के 520 करोड़ हिमाचल को मिलने हैं। 5 सितंबर को सरकारी खाते में धनराशि आने के बाद कर्मचारियों को वेतन मिल सकेगा।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में आर्थिक संकट से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में आर्थिक अनुशासन लाया जा रहा है। राज्य सरकार आर्थिक संकट से पार पा चुकी है। अब राज्य आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने विपक्ष पर मुद्दे को बढ़ा चढ़ा कर पेश करने का आरोप लगाया।

pc- samacharfirst.com