Holashtak 2026 Niyam: होलाष्टक के दौरान करेंगे अगर आप भी ये उपाय तो नहीं रोक सकेगा कोई भी आपकी....
- byShiv
- 24 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में होली के त्योहार की तैयारी चल रही है। 2 मार्च को यह त्योहार मनाया जाएगा। इस बार चंद्र ग्रहण के कारण रंगो वाली होली को लेकर थोड़ा उलटफेर हो रहा है। वैसे आज हम बात कर रहे हैं कि होली के पूर्व लगने वाले होलाष्टक में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्या करना चाहिए। तो चले जानते हैं आज इसके बारे मेें।
होलाष्टक में क्या करना चाहिए?
होली के पूर्व लगने वाले होलाष्टक के 8 दिनों के दौरान जप, तप और ध्यान करना बेहद अच्छा माना जाता है। इससे जातक के जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। ऐसे में होलाष्टक में भगवान की विधिपूर्वक पूजा और ध्यान करना चाहिए।
मान्यता है की इन दिनों भक्त प्रहलाद में विष्णुजी के लिए अटूट भक्ति थी। ऐसे में आप होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ उनके मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप कर सकते हैं।
होलाष्टक के दौरान शिवजी की आराधना करने का भी खास महत्व है। इससे भक्तों पर भोलेनाथ की कृपा बनी रह सकती है। आप ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप कर सकते हैं।
होलाष्टक को क्यों मानते हैं अशुभ
ऐसी मान्यता है की प्राचीन काल में भगवान शिव ने क्रोधवश कामदेव को भस्म कर दिया था। इसके चलते पूरी सृष्टि का संतुलन बिगड़ गया। माना जाता है की इन 8 दिनों तक सभी ग्रह उग्र स्थिति में आ गए थे। तभी से होलाष्टक की परंपरा शुरू हुई। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करने से उग्र ग्रहों को प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
pc- ndtv.in






