IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज का ऐलान, आप भी देख ले पूरा शेड्यूल
- byShiv
- 02 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे और टेस्ट सीरीज होने जा रही है। जानकारी के अनुसार बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के भारत दौरे के शेड्यूल का एलान कर दिया है, जो कि साल 2026 जून के महीने में खेला जाना है, जिसमें एकमात्र टेस्ट और तीन मैचों वनडे मैच खेले जाएंगे।
दरअसल, आईपीएल के बाद भारतीय फैंस को जल्द ही फिर से रोहित शर्मा और विराट कोहली एक्शन में नजर आएंगे। टी20 विश्व कप 2026 और आईपीएल 2026 के बाद टीम इंडिया अपने मिशन टू विश्व कप 2027 शुरू करेगी। अगले साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले इस टूर्नामेंट की तैयारी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से होगी।
इस सीरीज के शेड्यूल का एलान बीसीसीआई ने कर दिया है। 6 जून से 20 जून तक भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा, जबकि 14 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज होगा।
एक टेस्ट मैच- 6 से 10 जून, मुल्लांपुर (सुबह 9.30 बजे)
वनडे
पहला - 14 जून, धर्मशाला (दोपहर 1.30)
दूसरा - 17 जून, लखनऊ (दोपहर 1.30)
तीसरा - 20 जून, चेन्नई (दोपहर 1.30)
pc- aaj tak






