IND vs NZ: ईशान किशन के नाम दर्ज होगा आज ये बड़ा रिकॉर्ड! पूर्व कप्तान को छोड़ेंगे पीछे

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाज ईशान किशन के पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। ईशान किशन आज एक कैलेंडर ईयर में भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।

इस मामले में ईशान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 7 रन दूर है। सूर्यकुमार ने साल 2022 में 1164 रन बनाए थे। वहीं ईशान इस साल अब तक 34 पारियों में 1158 रन बना चुके हैं। उन्होंने 37.35 के औसत और 172.06 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं। 

ईशान किशन के पास पांच मैचों की इस टी20 सीरीज में पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का एक रिकॉर्ड भी तोड़ने का मौका होगा। उनके पास फुल मेंबर टीमों के बीच किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक साल में सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने का पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। जिन्होंने साल 2021 में 1326 रन बनाए थे। इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए ईशान को सीरीज के दौरान केवल 139 रन और बनाने होंगे।

PC- aaj tak