IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को झटका, चोटिल ऋषभ पंत की जगह लेगा ये खिलाड़ी

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज होने जा रही है। लेकिन उसके पहले भारतीय टीम को झटका लगा है, चोटिल ऋषभ पंत की जगह विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को न्यूजीलैंड दौरे के पहले दो मैचों के लिए भारत-ए टीम में शामिल किया गया। बीसीसीआई ने सोमवार को यह जानकारी दी। ईरानी कप में शेष भारत टीम की कप्तानी कर रहे पंत के बाईं ओर खिंचाव आ गया है, जिसके कारण वह पहले दो मैचों से बाहर हो गए हैं।

इस दौरे के लिए पंत की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर थी। बीसीसीआई ने बताया कि वह फिलहाल बोर्ड की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और अच्छी तरह से उबर रहे हैं। तीसरे मैच में उनकी उपलब्धता पर फैसला बाद में लिया जाएगा। पंत की चोट शुरुआती अनुमान से अधिक गंभीर नजर आ रही है।
इंडिया ए खेलेगी तीन मुकाबले

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड का दौरा करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 और उतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी, जो 19 नवंबर से शुरू होगी। टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए भारत ए टीम तैयारी करने के लिए तीन मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज खेलेगी। इस श्रृंखला की शुरुआत 24 अक्टूबर से होगी।

PC- india tv hindi