Rajasthan: अतर सिंह की बेरहमी से हत्या, शरीर पर 41 जगह चोट, सिर पर नुकीली चीज से वार, जिंदा जलाने की थी कोशिश
- byShiv
- 13 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या हो जाना अपने आप में एक सवाल खड़ा करता है। मारने वालों को एक बार भी ये खोफ नहीं आया की वो किसे मार रहे है। ऐसे में कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है। इधर हत्या कांड के 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। इस बीच, घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज नहीं मिलने और पूर्व विधायक के परिवार की ओर से सीबीआई जांच की मांग भी उठ रही है। इधर अतर सिंह भड़ाना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ चुकी है जिसमें चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं।
41 जगह चोट के निशान मिले
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना को बड़ी बेरहमी के साथ मारा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके शरीर पर 41 जगह गंभीर चोटों के निशान है, बताया जा रहा हैं की उनके शरीर के आर पार नुकीली चीजे निकलने के निशान भी है। दोनों हाथों और दोनों पैरों में कई जगह फ्रैक्चर थे, सिर पर किसी भारी और नुकीली चीज से हमला किए जाने के कारण हड्डी टूटने की बात भी सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, शरीर से ज्यादा खून बहने के कारण मौत होने की आशंका जताई गई है।
पत्नी को भी मारना चाहते थे
वारदात के दौरान पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भी मौके पर मौजूद बताई जा रही थीं। जानकारी के मुताबिक, हमलावर उन्हें भी मारना चाहते थे, उन्होंने एक कमरे में छिपकर किसी तरह अपनी जान बचाई, कमलेश इस पूरे घटनाक्रम की चश्मदीद गवाह हैं।
भड़ाना को जिंदा जलाना चाहते थे हमलावर
खबरों के अनुसार हमलावरों से बचने के लिए अतर सिंह भड़ाना ने भी खुद को एक कमरे में बंद कर लिया था, आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें जिंदा जलाने की नीयत से कमरे की खिड़की में आग लगा दी। इसके बाद दरवाजा तोड़कर उन्हें जबरन बाहर खींच लिया और लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया। आरोपियों ने उन पर तब तक हमला किया, जब तक वो बेहोश नहीं हो गए, जानकारी के मुताबिक, हमलावर उन्हें जिंदा जलाना चाहते थे।
pc- tv9






