Rajasthan: अतर सिहं हत्या मामला, पायलट ने कहा- निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित हो

इंटरनेट डेस्क। भाजपा के पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या कर दी गई है। इस घटना पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि खनन विवाद के चलते पूर्व विधायक की लाठी-पत्थरों से हत्या किए जाने की खबर बेहद चिंताजनक है, यह घटना प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है। इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें कई बड़े खुलासे हुए है। उधर कांग्रेस विधायक हरिमोहन शर्मा एसएमएस अस्पताल पहुंचे, हरिमोहन शर्मा ने घटना को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस विवाद और परिस्थितियों की जानकारी पुलिस को पहले से थी।

इसके बावजूद समय रहते उचित सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए, पुलिस चाहती तो संभावित घटना को टाल सकती थी और  उपद्रव करने वाले लोगों को पहले ही हिरासत में ले सकती थी, लेकिन पुलिस ने अपने कर्तव्य का निर्वहन नहीं किया।

pc- archive.siasat.com