IND vs WI: वेस्टइंडीज के बाद अब भारत के नाम दर्ज होगी ये उपलब्धि, 4 शाट्स में ही इस क्लब में शामिल हो जाएगी टीम

इंटरनेट डेस्क। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी 20 सीरीज का चौथा मैच हैदरबाद में खेला जाएगा। इस बीच अब तमाम फैंस को इंतजार हैं उन चार बड़े शाट्स का है जो भारतीय क्रिकेट के नाम एक अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड जोड़ देंगे।  इंदौर में खेले गए टी-20 मैच में ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया और अब बारी भारत के धुरंधर बल्लेबाजों की है।

होल्कर स्टेडियम इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 209 रन ही बना सकी और 14 रन से हार गई। इसके बावजूद कैरेबियाई टीम ने छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। टीम इंडिया अब तक 1997 सिक्स लगा चुकी है, वहीं 1585 छक्के लगाकर न्यूजीलैंड तीसरे स्थान पर है।

वेस्टइंडीज की टीम पिछले मैच में रन चेज को उतरी तो उनके नाम पर 1987 छक्के थे। रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में कैरेबियाई टीम ने कुल 13 छक्के लगाए। इसके बाद वेस्टइंडीज दुनिया की ऐसी पहली टीम बन गई है, जिसने टी20 में 2000 सिक्स पूरे कर लिए हैं। अब उम्मीद है कि चौथे टी20 में ही ये रिकॉर्ड भारत के नाम हो जाएगा। यानि 4 हिट लगाते ही भारत भी 2000 सिक्स क्लब में शामिल हो जाएगी।

PC- cricinfo.com