IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच हुआ ड्रॉ, 3 विकेट हासिल नहीं कर सकें इंडिया के गेंदबाज

इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व स्टेडियम में खेला गया जो ड्रॉ पर खत्म हो गया है। इस मैच के आखिरी दिन के खेल में टीम इंडिया के पास मुकाबले को एक पारी से जीतने का शानदार मौका था, जिसके लिए उनको 8 विकेट हासिल करने थे, लेकिन कीवी टीम ने सिर्फ तीन विकेट ही पूरे दिन के खेल में गंवाए।

न्यूजीलैंड के लिए बल्ले से आखिरी दिन के खेल में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने अहम भूमिका निभाई जिसमें दोनों के बीच भले ही छठे विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी हुई लेकिन उन्होंने 258 गेंदों का सामना करने के साथ भारतीय गेंदबाजों को विकेट लेने का कोई मौका नहीं दिया।

इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पहली पारी में 368 रनों का स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम की तरफ से पहली पारी में ऐतिहासिक प्रदर्शन देखने को मिला जिसमें उन्होंने अपनी पहली पारी को 9 विकेट के नुकसान पर 720 रन बनाते हुए घोषित की थी। वहीं न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट गंवाकर 239 रन बनाए जब दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मुकाबले को ड्रॉ पर खत्म करने पर अपनी सहमति जताते हुए हाथ मिलाए।

PC- cricinfo.com