IND vs NZ: विराट कोहली ने तोड़ा एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड, कर डाला बड़ा कारनामा
- byShiv
- 04 Nov, 2026
इंटरनेट डैस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू होे चुकी हैं और आज दोनों टीमों के बीच पहला वनडे खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 186 रन का टारगेट दिया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है।
इसके साथ ही इस मैच में विराट कोहली ने एक शानदार कैच भी लपका है। इस कैच के बाद उनकी चौतरफा तारीफ हो रही हैं। 37 साल की उम्र में खेल के मैदान पर ऐसा प्रदर्शन काबिले तारीफ है। बता दें कि इस कैच के दम पर ही उन्होंने एक रिकॉर्ड भी बनाया है।
धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली न्यूजीलैंड में कैच लेने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा। एमएस धोनी ने 37 साल और 218 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में कैच लिया था लेकिन अब ये रिकॉर्ड कोहली के नाम हो गया है। उन्होंने 37 साल 364 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड में कैच लपका।
PC- cricinfo.com





