World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान मुकाबले में टिकटों के लिए मिली 12 करोड़ से ज्यादा रिक्वेस्ट, ऐसी दिवानगी....

इंटरनेट डेस्क। साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप होने जा रहा है और इस वर्ल्ड कप को लेकर अभी से दुनियाभर के क्रिकेट फैन्स में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के टिकटों के लिए अब तक 12 करोड़ से ज्यादा रिक्वेस्ट मिल चुकी हैं। 

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के मुताबिक, 193 देशों के करीब 28 लाख फैन्स ने टिकट बैलेट के लिए अपनी दिलचस्पी दर्ज कराई है। टिकटों की यह मांग टूर्नामेंट के बड़े मुकाबलों तक सीमित नहीं है, बल्कि अलग-अलग मैचों के लिए भी फैन्स ने आवेदन किए हैं।

2027 का वनडे वर्ल्ड कप 24 साल बाद अफ्रीकी धरती पर वापसी करेगा। इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे। इस इवेंट में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले खेले जाएंगे। मैचों का आयोजन तीन देशों के 12 शहरों में होगा।

भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सबसे ज्यादा दीवानगी
वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर फैन्स का उत्साह आंकड़ों में भी नजर आ रहा है। 10 अक्टूबर को जोहानिसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए 83,97,294 टिकट रिक्वेस्ट मिली हैं। वहीं, 21 नवंबर को इसी मैदान पर होने वाले फाइनल के लिए 79,00,944 आवेदन आए हैं।

pc- india tv hindi