ind vs nz: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कब और कहा खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, जान ले आप भी
- byShiv
- 24 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा जारी है। अभी टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला हो गया है, जो ड्रॉ पर खत्म हुआ है। अब दूसरा मैच खेला जाएगा। खास बात ये है कि पहले और दूसरे मैच में ज्यादा अंतर नहीं है। यानी काफी कम दिन का गैप है। अगला मुकाबला कब खेला जाएगा, ये जान लीजिए और साथ ही मैच शुरू होने का वक्त भी नोट कर लीजिए।
भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने समापन की ओर बढ़ रहा है। पहले टी20 सीरीज खेली गई, जो भारत ने अपने नाम की। इसके बाद बाद वनडे मुकाबले हुए, उसे भी टीम इंडिया ने अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की थी। इसके बाद अब टेस्ट मैच चल रहे हैं। पहला टेस्ट हो गया है, जो बिना रिजल्ट के समाप्त हो गया, यानी ड्रॉ रहा। अब दूसरे मैच की बारी है। सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर यानी शुक्रवार से शुरू होने जा रहा है।
भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच शुक्रवार से शुरू होगा, जो कि क्राइस्टचर्च में खेला जाना है। मैच भारतीय समय अनुसार सुबह साढ़े तीन बजे से शुरू हो जाएगा। पहले दिन इससे आधे घंटे पहले यानी सुबह तीन बजे टॉस होगा। जैसा कि पहले मैच में हुआ था। भारत और न्यूजीलैंड के समय में काफी ज्यादा अंतर है, इसलिए सुबह सवेरे मैच शुरू हो रहे हैं। साथ ही जब भारत में दिन का करीब 11 बजता है, तब तक दिन का खेल खत्म भी हो जाता है।
pc- cricinfo.com






