ind vs sa: साउथ अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त, भारत नहीं कर पाया 124 रन का टारगेट चेज

इंटरनेट डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला गया। इस मैच में भारत को जीत के लिए 124 रन का टारगेट मिला, लेकिन टीम दूसरी पारी में 9 विकेट पर 93 रन ही बना पाई और 30 रन से मैच गंवा दिया। 

साइमन हार्मर को उनकी शानदार बॉलिंग के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के बाद साउथ अफ्रीका ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरी पारी में भी बैटिंग के लिए नहीं उतरे और इसका लाभ मेजबान टीम को मिला। 

टेम्बा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका की जीत का क्रम जारी रहा और भारत को अपने घर में मायूसी मिली। भारत को जीत के लिए 124 रन का कोई बड़ा टारगेट नहीं मिला था, लेकिन कोलकाता में स्पिन होती पिच पर भारतीय बल्लेबाज नहीं चल पाए।

pc- espncricinfo.com